झांसी 26 अक्टूबर 2026 - उत्तर प्रदेश के झांसी में शनिवार को किन्नरों ने ऐसा उत्पात मचाया. जिसने सभी को हैरान कर दिया. किन्नरों ने पुलिस लाइन और SSP कार्यालय के पास कपड़े उतारकर सड़क पर प्रदर्शन किया, यातायात रोक दिया और राहगीरों के साथ हाथापाई की. पुलिस ने इस मामले में चार किन्नरों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक़, पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है. पूरा विवाद किन्नरों के दो गुटों के बीच बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर शुरू हुआ था. विवाद अंशिका उर्फ अभिषेक और किन्नर समाज की प्रमुख बब्ली मौसी के बीच का है. अंशिका उर्फ अभिषेक पहले किन्नर समाज की प्रमुख बब्ली मौसी के साथ काम करती थी। लेकिन करीब दो साल पहले अंशिका बिना बताये ज्यादा बधाई मांगने लगी थी. जिसके बाद बब्ली मौसी ने अंशिका को अपने गुट से अलग कर दिया और अंशिका ने अलग समूह बना लिया. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

बदला लेने के लिए अंशिका पुलिस पर बब्ली मौसी के खिलाफ झूठा FIR दर्ज कराने का दबाव बना रही थी. कई बार दोनों पक्षों को समझाया भी गया था। इसी को लेकर 24 अक्टूबर की शाम को अंशिका और उसके गुट के लोगों ने पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय के पास कपड़े उतारकर सड़क पर प्रदर्शन किया. नग्न अवस्था में ही राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार किया. उनकी गाड़ियों के बोनट पर चढ़ गए. उन्होंने यातायात पूरी तरह ठप कर दिया था. इतना ही नहीं जब उन्हें रोकने पुलिस पहुंची तो पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।

इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अंशिका उर्फ अभिषेक किन्नर, पूजा किन्नर, नयनपारा किन्नर, रश्यिन किन्नर और अंशिका की मां ममता को गिरफ्तार किया है. सभी पांच आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।