सूरजपुर 08 सितंबर 2026 - जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल ने कुल 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में 6 निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI) शामिल हैं। आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला आदेश के अनुसार निरीक्षक नरेन्द्र सिंह को थाना प्रभारी प्रतापपुर से हटाकर थाना प्रभारी प्रेमनगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक दिनेश पुरेना का तबादला थाना प्रभारी ओड़गी से थाना प्रभारी प्रतापपुर किया गया है। निरीक्षक विकास देशमुख को थाना प्रभारी प्रेमनगर से थाना प्रभारी विश्रामपुर पदस्थ किया गया है।

नीचे देखे पूरी लिस्ट..