दुर्ग  27 दिसंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में फिर एक बार महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग पुलिस ने मास्टरमाइंड दीपक नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से दीपक नेपाली फरार चल रहा था और पुलिस नेपाली को तलाश कर रही थी। दीपक नेपाली दुर्ग-भिलाई इलाके में महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड था। नेपाली दुबई भी जा चुका है।

जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक नेपाली को वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की संयुक्त टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर पकड़ा है। इस पूरे अभियान में पुलिस लंबे समय से ही जुटी हुई थी। फिलहाल उम्मीद है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।