दुर्ग 02 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई में एक आरक्षक ने विश्वाघात यात्रा निकाली है। पुलिस को किये वादे पूरा नहीं करने का आरोप आरक्षक संजीव मिश्रा ने लगाया है। इस दौरान भूपेश है तो निराशा है लिखा बनियान पहने उम्मीद की अर्थी लेकर आरक्षक संजीव मिश्रा ने विश्वाघात यात्रा निकाली है। इस विश्वासघात यात्रा के दौरान उसने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं।