दुर्ग 31 अगस्त 2022 -  भिलाई पुलिस ने फर्जी महिला पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. जो युवक को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी. पुलिस ने बताया कि आरोपियां महिला पुलिस अधिकारी बनकर घटना को अंजाम दिया था। और पिछले 02 वर्षो के दौरान डरा धमका कर प्रार्थी से अपने फोन पे खाते में 18 लाख रूपये जमा करवा लिया था। 

फर्जी महिला पुलिस अधिकारी रेप के मामले की शिकायत व वीडियो उपलब्ध होने का डर दिखा कर पैसा मांगती थी। वही प्रार्थी से डरा धमका कर लिये गये रकम को मकान बनवाने , बोर खुदवाने तथा ईलाज करवाने में खर्च कर चुकी है। आरोपिया के कब्जे से पुलिस ने मोबाईल फोन , सीम कार्ड , ATM कार्ड और बैंक पासबुक जब्त किया है।