दुर्ग 05 अक्टूबर 2023 - गंभीर आरोपों में घिरे TI राजेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। राजेंद्र यादव पर रेप के आरोप भी लग चुके हैं। इसके अलावा शराब पीकर ड्यूटी पर आने सहित कई अन्य आरोप भी थे। इस मामले में दुर्ग SP शलभ सिन्हा ने जांच के आदेश दिये थे। जांच के बाद शिकायत सही पायी गयी। जिसके बाद SP शलभ सिन्हा ने TI राजेन्द्र यादव को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

जानकारी के मुताबिक TI राजेंद्र यादव पर शराब पीकर भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का आरोप लगा था। निरीक्षक राजेंद्र यादव की 21 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में व्यवस्था देखने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र यादव शराब के नशे में ड्यूटी में पहुंच गया। नशे की हालत में वरिष्ठ अधिकारियों और आम लोगों से अभद्रता की। इस मामले में शिकायत SP के पास पहुंची थी, जिसके बाद SP ने जांच के आदेश दिये थे। जांच के बाद TI को निलंबित कर दिया गया है।

इससे पहले राजेंद्र यादव पर अमलेश्वर TI रहते महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाये थे SP के निर्देश पर अमलेश्वर थाने में ही वहां के TI रहे राजेंद्र यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जेल से छूटने के बाद उसे दुर्ग पुलिस लाइन में अटैच किया गया था।