कवर्धा 13 अप्रैल 2022 -  शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम की सुरक्षा में लापरवाही मामले में कार्यवाही हुई है। पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने 7 पुलिस जवानों को निलंबित करते हुए सभी को नक्सल प्रभावित कुंडपानी कैम्प में लाइन अटैच किया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि 7 पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही की है। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही किए जाने से जिला पुलिस की छवि खराब हुई है। बता दें कि बीते क्राइम मिटिंग में एसपी ने स्पष्ट कर दिया था कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।