दुर्ग 07 फरवरी 2023 - दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, वैशाली नगर के भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन की देर रात तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उनका इलाज ICU में चल रहा है। यूरिन इन्फेक्शन और न्यूरो सम्बन्धी समस्या के चलते भर्ती किया गया।
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , देर रात BJP विधायक की तबीयत बिगड़ी , निजी हॉस्पिटल के ICU में ईलाज जारी









