कार में लिफ्ट दे कर माँ के सामने बेटी के साथ किया रेप , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कार में लिफ्ट दे कर माँ के सामने बेटी के साथ किया रेप , पुलिस जाँच में जुटी
फिरोजाबाद 10 फरवरी 2022 - उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. फिरोजाबाद के जालौन में एक लड़की का कार में बलात्कार किया गया है. हैवानियत की हद तो यह है कि लड़की की मां भी बगल में ही थी और फिर भी हैवान उसकी अस्मत से खिलवाड़ करता रहा. यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता ने नारखी थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की का उस वक्त बलात्कार किया गया, जब वह अपनी मां के साथ मथुरा में एक कार में सवार हुई थी. घटना चार फरवरी की है. जालौन की रहने वाली पीड़ित लड़की अपनी मां के साथ भिवानी में मजदूरी करके परिवार चलाती है. चार फरवरी को ही वह मां संग बस से मथुरा आई थी, मगर उसे इटावा जाना था।

मथुरा से इटावा की बस नहीं मिलने पर पीड़ित लड़की ने एक कार को हाथ दिया और दोनों कार में बैठ कर इटावा के लिए रवाना हो गए. इसी दौरान रास्ते में कार चालक ने लड़की का रेप किया. आरोपी कार चालक का नाम राजेश बताया जा रहा है. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि रास्ते में आरोपी ने उन्हें पानी पीने को दिया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था. पानी पीते ही वह बेहोश हो गई और उसके बाद उसकी बेटी के साथ आरोपी चालक ने रेप किया।

आरोप है कि नारखी थाना क्षेत्र के बैंदी की पुलिया के समीप आरोपी ने मां-बेटी को कार से उतार दिया और मौके से फरार हो गया. इसके बाद मां-बेटी ने नारखी थाने पहुंच पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH