छत्तीसगढ - नगर बंद करा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार , थाने में कर रहे है नारेबाजी

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ - नगर बंद करा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार , थाने में कर रहे है नारेबाजी
जगदलपुर 08 फरवरी 2022 - छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में मंगलवार को नगर बंद कराने निकले भाजपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 50-60 नेताओं को पुलिस शहर से बाहर परपा थाना ले गईं है। जिनमे नेता प्रतिपक्ष नगर निगम संजय पांडे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव संगठन के कई नेता, पार्षद आदि शामिल हैं।

भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की खबर पाकर पूर्व मंत्री भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व विधायक संतोष बाफना आदि कई प्रमुख नेता भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। ये सभी कुछ ही देर में गोल बाजार चौक धरना प्रदर्शन करने रवाना होने वाले हैं। 

ज्ञात हो भाजपा ने संजय नगर वार्ड की कांग्रेस पार्षद कोमल सेना पर रेलवे की सरकारी जमीन पर काबिज परिवारों से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर पैसा लेने के आरोप की शिकायत पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नही करने के विरोध में आज नगर बंद का आह्वान किया है।

बंद का आह्वान करते भाजपा के नेता और पार्षद सुबह छह बजे से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हो गए थे। सुबह सात बजे पुलिस इन्हें पकड़कर ले गई है। बंद का व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था बस्तर चेंबर आफ कामर्स ने समर्थन नहीं किया हैं। फिलहाल बंद का अभी तक कोई असर नही दिख रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात हैं। रेलवे स्टेशन में भी पुलिस गश्त पर भेजी गई है। भाजपा कार्यालय में केदार कश्यप व अन्य नेता पहुंचे और थाना परिसर में भाजपाई नारेबाजी कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH