जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

जांजगीर चाम्पा , 18/03/2026 10:39:36 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

जांजगीर चाम्पा 18 मार्च 2026 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा स्कूली बच्चों से भरी एक वैन हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में शिक्षिका सहित करीब 15 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर का है।

बताया जा रहा है कि सरस्वती शिशु मंदिर की वैन क्रमांक CG 11 BM 9940 आज सुबह मुड़पार से स्कूली बच्चों को लेकर कुथुर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर - कुथुर के पास वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलटी खाते हुए जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में वैन में सवार शिक्षिका सहित लगभग 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH