छत्तीसगढ़ - फ्री फायर गेम से हुई दोस्ती , फिर करने लगा ब्लैकमेल , आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फ्री फायर गेम से हुई दोस्ती , फिर करने लगा ब्लैकमेल , आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
दुर्ग 08 फरवरी 2022 - आनलाइन गेम फ्री फायर खेलने के दौरान दुर्ग की एक 14 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फांसकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। 

पीड़िता ने आरोपित पर भरोसा कर उसे अपनी एक आपत्तिजनक वीडियो भेज दी थी। जिसके आधार पर आरोपित उससे सेक्सटार्शन कर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न मिलने की स्थिति में वो उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। घटना की शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

पत्रकार वार्ता में दुर्ग सीएसपी डा. जितेंद्र यादव ने बताया कि बीते 06 जनवरी को दुर्ग निवासी एक महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुर्ग कोतवाली थाना पहुंची थी। उसने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि राजस्थान निवासी जयंती रोहिणी नाम का युवक उसकी बेटी से सेक्साटार्शन कर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न मिलने पर वो उसकी आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।

घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपित के मोबाइल नंबर के टावर लोकेशन के आधार पर उस तक पहुंची। आरोपित जयंती रोहिणी (19) ग्राम कोटकस्ता थाना रामसीन जिला जालौर राजस्थान का रहने वाला है और वो लगातार अपना स्थान बदल रहा था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार किया। 

आरोपित अपने चचेरे भाई की शादी में अपने घर गया हुआ था इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि फ्री फायर गेम खेलने के दौरान उसकी पीड़िता से पहचान हुई थी। वहां से दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और दोनों के बीच बातें होने लगी। आरोपित के कहने पर पीड़िता ने उसे अपनी एक आपत्तिजनक वीडियो उसे भेज दी थी। जिसके आधार पर वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH