छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , कांग्रेस विधायक के पति गिरफ्तार , महिला विधायक ने पति को खुद किया पुलिस के हवाले

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , कांग्रेस विधायक के पति गिरफ्तार , महिला विधायक ने पति को खुद किया पुलिस के हवाले
राजनांदगांव 05 फरवरी 2022 -  छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक छन्नी साहू के पति चन्दू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी से पहले विधायक छन्नी साहू स्वयं अपने पति को लेकर एसपी आफिस पहुंची थीं और अपने पति को वहीं छोड़कर अपनी सुरक्षा लौटाते हुए स्कूटी से रवाना हो गई थीं। 

उल्लेखनीय है कि विधायक पति पर रेत उत्खनन को लेकर जातिगत गाली-गलौज करने की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आदिवासी समाज लगातार विधायक पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था। आदिवासी समाज ने सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने विधायक से इस मामले में सहयोग करने की अपील की थी। इसी के बाद विधायक छन्नी साहू अपने पति को लेकर एसपी आफिस पहुंचीं। 

हालांकि यहां उन्होंने रेत माफिया से खुद और परिवार को खतरा बताया। इससे पहले उन्होंने राजनांदगांव प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता भी ली। विधायक ने कहा कि वो रेत माफिया के सामने स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं, और उनके पति पर झूठे एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रेस वार्ता के बाद विधायक अपने सुरक्षा गार्ड और पीएसओ को वापस करने राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी के नाम से सीएसपी को पत्र सौंपा। 

प्रेस कान्फ्रेंस में विधायक ने कहा कि वे अपने पूरे सुरक्षा कर्मियों के साथ छुरिया क्षेत्र में थीं और उनके पति चंदू साहू भी साथ में थे। उस दौरान अवैध रेत खनन के मामले को लेकर उन्होंने पूछताछ की थी। ट्रैक्टर चालक का आरोप है कि विधायक पति चंदू साहू ने ट्रैक्टर चालक से जातिगत गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में ट्रैक्टर चालक की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था वही चंदू साहू की गिरफ्तारी को लेकर लगातार आदिवासी समाज और विभिन्न संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH