छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी को पाँच साल तक बनाता रहा हवस का शिकार , अब गया जेल के चारदीवारी के भीतर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी को पाँच साल तक बनाता रहा हवस का शिकार , अब गया जेल के चारदीवारी के भीतर
बिलासपुर 03 फरवरी 2022 - बिलासपुर जिले में एक कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है। वह अपनी ही बेटी से पिछले 5 साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। मासूम को उसने जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया और अपनी मां को कुछ भी बताने से मना कर दिया। डर की वजह से बेटी अपने ही पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही। 

जब घर से बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां ने नाबालिग से पूछताछ की तब बेटी ने पिता की पिछले पांच साल की हरकतों का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया। बेटी की दर्दभरी कहानी सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। घंटों तक स्तब्ध मां हिम्मत जुटाकर बेटी को लेकर कोनी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई , नाबालिग की शिकायत पर कोनी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोनी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि पीड़िता 16 साल की किशोरी है। वह कक्षा 11वीं में पढ़ती है। उसका पिता रोजी-मजदूरी का काम करता है और मां सरकारी कर्मचारी है। लड़की जब 11 साल की थी, तब से उसका पिता उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। 

नीयत बिगड़ी तो कलयुगी पिता हवस की आग में अंधा होकर यह भी भूल गया कि सामने बैठी 11 साल की मासूम उसकी खुद की बेटी है। पहली बार जब वह अपने इरादे में सफल रहा और बच्ची ने किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया तो उस हवश के पुजारी ने इसे रोज का खेल बना लिया। 11 साल की वह बच्ची अब 16 साल की हो गई है।

डरी-सहमी बेटी 5 साल तक अपने ही पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही। बेटी धीरे-धीरे बड़ी होती गई तब उसे यह दरिंदगी समझ आने लगी। इधर कलयुगी पिता ने नाबालिग के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी थी । डर के मारे बच्ची खेलने बाहर भी नहीं जाती थी। पिता उसे घर पर ही रहने को मजबूर करता था। मां के ड्यूटी पर होने की वजह से यह कई सालों तक चलता रहा। मां को बेटी के गुमशुम रहने और बाहर खेलने नहीं निकलने पर शक हुआ। तब उसने अपनी बेटी से पूछा। मां की स्नेह व दुलार से बेटी ने पिता की पिछले पांच साल की हरकतों का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया। बेटी की मुंह से सच्चाई सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी को लेकर मां कोनी थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH