छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार , अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार , अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल
दुर्ग 03 फरवरी 2022 - दुर्ग पुलिस ने दोस्त की पत्नी से बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। सुपेला पुलिस ने एक टीम गठित कर बिहार भेजी और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

मामले के बारे में जानकारी देते हुए ASP संजय ध्रुव ने बताया कि महिला सुपेला थाना अंतर्गत मल्लाह पारा में किराये के मकान में अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी। बिहार के गोपालगंज निवासी आरोपी रवि रंजन उसके पति का दोस्त था। वह उसके पति के साथ एक बार उसके घर आया था। इसके कुछ दिन बाद वह पति के न होने पर फिर से घर पहुंचा और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद उसने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। जब पीड़िता उसकी धमकियों से थक गई तो उसने तीन साल पहले सुपेला थाना जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। 

पीड़ितानकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (द) , 493 , 506 के तहत अपराध दर्ज किया था। जैसे ही रवि रंजन को शिकायत के बारे में पता चला वह बिहार भाग गया  पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रवि रंजन बिहार के गोपालगंज में छिपा हुआ है। 

जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने एक टीम बिहार के गोपालगंज भेजकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी को दुर्ग लाया गया। ASP संजय ध्रुव ने बताया कि जब पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए बिहार के गोपालगंज पहुंची तो आरोपी इधर उधर भागने लगा। वह अपना ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस को लगातार कई दिनों तक चकमा देता रहा। इसके बाद पुलिस ने गोपालगंज पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH