छत्तीसगढ़ - पत्नी को अंजान लोगो के साथ देख कर पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

बलरामपुर , 03-02-2022 7:51:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी को अंजान लोगो के साथ देख कर पति ने उठाया यह खौफनाक कदम
बलरामपुर 02 फरवरी 2021 - बलरामपुर जिले में पति ने अपनी ही पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि आरोपी जब घर पहुंचा तो 
उसकी पत्नी दो अंजान युवकों को घर में बिठाकर उनसे बात कर रही थी। 

यह सब देख कर पति गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी के सिर और चेहरे पर घातक वार कर उसकी हत्या कर दी।

मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रामनाथ नगेसिया और उसकी पत्नी बृहस्पति कोटागहना गांव में रहते थे। उनकी एक छोटी बच्ची भी है। 31 जनवरी की रात को रामनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा था। यहां पहुंचते ही उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी और युवकों के साथ घर में बैठी हुई है। बृहस्पति उन दोनों युवकों से बात कर रही थी। वहीं उसकी बच्ची वहां से कुछ दूर पर सो रही थी।

दोनों युवक को देखकर रामनाथ नाराज होने लगा। उसने अपनी बीवी को गाली देना शुरू किया। इतने में वो दोनों युवक भाग निकले। इसके बाद रामनाथ ने पास रखा डंडा उठाया और पत्नी पर एक के बाद एक कई वार किए। जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद वह अपने बच्ची को लिए रात भर वहीं शव के पास बैठा रहा। अगले दिन सुबह वह मौके से फरार हो गया था। इधर, जब आस-पास के लोग घर पहुंचे तो उन्होंने महिला का शव खून से लथपथ हालत में देखा। जिसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। 

खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले महिला के पति की तलाश शुरू की। तलाश करने में रामनाथ गांव में ही मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को पूरे मामले की जानकारी दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH