बस संचालको अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगा स्पेशल परमिट - आदेश जारी

छत्तीसगढ़ , 01-07-2020 12:48:49 AM
Anil Tamboli
बस संचालको अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगा स्पेशल परमिट - आदेश जारी
जांजगीर चांपा 30 जून 2020 - बस संचालक अब घर बैठे ही शादी, पिकनिक, मेला और तीर्थयात्रा आदि विशेष कार्य के लिए जारी किए जाने वाले स्पेशल परमिट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा बस संचालकों को सुविधा देने के लिए स्पेशल परमिट को पूर्ण रूप से ऑनलाइन किया जा रहा है। बस संचालकों को शादी, पिकनिक, मेला और तीर्थयात्रा आदि विशेष कार्य के लिए अस्थायी रूप से परमिट लेना पड़ता है। अब ऑनलाइन प्रक्रिया से अस्थायी परमिट के लिए बस संचालकों को परिवहन कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और अस्थायी परमिट अब घर बैठे आसानी से प्राप्त हो सकेगा।

 वर्तमान में विवाह, पिकनिक, मेला और तीर्थयात्रा जाने के लिए स्पेशल परमिट जारी होता है। परिवहन विभाग द्वारा परमिट की इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को सरल करते हुए इसे ऑनलाइन किया जा रहा है। बस संचालक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर जाकर स्वयं फार्म भरकर स्पेशल परमिट ले सकेंगे। बस संचालक के द्वारा स्पेशल परमिट के आवेदन से लेकर परमिट हेतु टैक्स और फीस पटाने की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। आवेदन पश्चात् परमिट स्वतः अनुमोदित भी हो जाएगा। जिसे बस संचालक डाउनलोड कर सकते हैं। सरलीकरण करने से न सिर्फ बस संचालकों को घर बैठे परमिट सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि परिवहन कार्यालय आने से मुक्ति भी मिलेगी और कोरोना महामारी संक्रमण की रोकथाम में भी सहायता मिलेगी।
बस संचालको अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगा स्पेशल परमिट - आदेश जारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त

छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी

आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..

छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट

होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल

जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..

रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH