छत्तीसगढ़ - मनचाही पोस्टिंग दिलाने का दावा करने वाला दलाल शिक्षक गिरफ्तार , पूछताछ में हो सकते है कई खुलासे

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मनचाही पोस्टिंग दिलाने का दावा करने वाला दलाल शिक्षक गिरफ्तार , पूछताछ में हो सकते है कई खुलासे
बिलासपुर 01 फरवरी 2022 - मनचाही पोस्टिंग मामले में दलाल शिक्षक नंद कुमार साहू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. एनके साहू को थाने में बिठाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. नंद कुमार साहू को पुलिस ने उसके घर बंधवापारा सरकंडा से दबोचा है. नंदकुमार साहू के बयान से दलाली और चयनित लिस्ट के लीक होने का खुलासा होगा।

हरिभूमि-INH ने इस संबंध में आरोपी से बातचीत की. आरोपी का कहना था कि उनका मोबाइल खो गया है. उन्हें फंसाया जा रहा है. उनके नाम का दुरूपयोग किया जा रहा है. आरोपी एनके साहू ने अफसरों के साथ सेटिंग से भी इनकार कर दिया. आरोपी ने कहा कि किसी भी अधिकारी के साथ उनका उठना-बैठना नहीं है. अब पुलिसिया कार्रवाई के बाद ही खुलासा होगा कि आखिर दलाल कौन है? सूची किसने लीक की? 

इस मामले पर एसएसपी पारुल माथुर ने एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी को जांच अधिकारी बनाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर टीआई दुर्गा किरण पटेल अपनी टीम के साथ संयुक्त संचालक दफ्तर पहुंचकर पोस्टिंग के लिए दलाली का खेल करने वाले नंदकुमार साहू के संदर्भ में जानकारी जुटाकर सरकंडा स्थित बंधवापारा घर पहुंची. यहां से एनके साहू को पुलिस ने दबोच रखा है. ASP गरिमा द्विवेदी अपने दफ्तर में ही रखकर पूछताछ और जांच कर रही हैं।

बता दें कि हरिभूमि-INH के स्टिंग ऑपरेशन के बाद बड़ी कार्रवाई हुई. मनचाही पोस्टिंग का दावा करने वाला दलाल शिक्षक नंदकुमार साहू को सस्पेंड कर दिया गया. अब एनके साहू को पुलिस ने भी धर दबोचा है. लगातार कार्रवाई के बाद इस दलाली में संलिप्त अफसरों में भी हड़कंप मच गया है।

बता दें कि रविवार को ही हरिभूमि-INH न्यूज़ ने 90 हज़ार में पोस्टिंग की दलाली का बड़ा खुलासा किया था. अभ्यर्थियों से गोपनीय दस्तावेज के आधार पर मोटी रकम मांगी जा रही थी. स्टिंग ऑडियो में आरोपी दलाल शिक्षक अधिकारियों से सांठगांठ का भी जिक्र कर रहा था. हालांकि इस मामले में संलिप्त अन्य बड़े अधिकारियों पर विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

इस खुलासे के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. जांच के नाम पर अधिकारी अभी भी दोषियों को बचाने में जुटे हुए हैं. मामले को लेकर पुलिसिया कार्रवाई पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है. इस दलाली मामले में बड़े अधिकारियों पर भी कई सवाल उठ रहे हैं. आखिर इन दलालों को गोपनीय दस्तावेज कौन उपलब्ध करा रहा था. यह इस मामले का सबसे बड़ा पहलू है, जिसका अभी खुलासा होना बाकी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH