तेज रफ्तार बस ने पैदल चल रहे 14 लोगो को रौंदा , 05 लोगो की मौके पर ही मौत 09 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार बस ने पैदल चल रहे 14 लोगो को रौंदा , 05 लोगो की मौके पर ही मौत 09 की हालत गंभीर
कानपुर 31 जनवरी 2022 - कानपुर में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टाटमिल चौराहे पर एक बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने दो कारों को पहले टक्कर मारी और फिर राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है। मृतकों में कार सवार भी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले 3 लोगों की पहचान हो गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा रात 11 बजे के करीब हुआ है। ठीक टाटमिल चौराहे पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। बस ने पहले एक पोल को टक्कर मारी। इसके बाद आगे खड़ी दो कारों को जबरदस्त टक्कर मारी। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि इसके बाद भी बस रुकी नहीं और सामने से आ रहे राहगीरों को रौंदती चली गई।

हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बस की टक्कर में दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कई राहगीर बस की चपेट में आ गए। कुछ राहगीर बस के टायर के नीचे भी आ गए। ऐसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टाटमिल चौराहा कानपुर का सबसे व्यस्त चौराहा है। पास में ही अंतरराज्यीय बस अड्‌डा है। कुछ ही दूरी पर रेलवे स्टेशन है। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी कारण पोल और कारों से टकराने के बाद भी वह रुकी नहीं और राहगीरों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए।

घटना के बाद तुरंत ही पुलिस ने सड़क पर बैरिकेट लगवाकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सड़क के बीच से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा था। पास के खंंभे में लगे सीसीटीवी कैमरा भी बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की।

उधर, घटना की खबर मिलते ही घायलों के रिश्तेदार अस्पताल में अपने परिचितों का हाल-चाल देखने के लिए पहुंच गए। जिसके बाद वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। देर रात तक मरने वालों की पहचान की कोशिश की जाती रही। रात 1.30 बजे तक सिर्फ 3 शवों की ही पहचान हो सकी। पुलिस ने उनके परिवारों को सूचना दे दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH