छत्तीसगढ़ - फर्जी फेसबुक आई डी पर पुलिस की वर्दी वाली फोटो डाल कर युवती को फंसाया , फिर अश्लील तश्वीर मँगा कर करने लगा ब्लैकमेल

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फर्जी फेसबुक आई डी पर पुलिस की वर्दी वाली फोटो डाल कर युवती को फंसाया , फिर अश्लील तश्वीर मँगा कर करने लगा ब्लैकमेल
राजनांदगांव 31 जनवरी 2022 - एक बेरोजगार युवक ने ठगी के जरिए पैसे कमाने का माध्यम सोशल मीडिया को बनाना चाहा। इसके लिए बाकायदा उसने फेसबुक पर अपनी फर्जी आईडी बनाई। खुद की फोटो पुलिस की वर्दी में डालकर वह लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगा। 

एक युवती ने पुलिस की वर्दी में युवक को देखकर उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। पुलिस की वर्दी में युवक की फोटो देखकर लड़की इस कदर इंप्रेस हुई कि फोन पर बात करने लगी। बात बढ़ी तो प्यार हो गया और उसने अपनी अश्लील फोटो तक भेज दी। इसके बाद युवक ने अपने इरादे को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसने अश्लील तस्वीरों के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

सोशल मीडिया के जरिए फर्जी दोस्ती के इस मामले का शिकार हुई युवती राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। यहां की रहने वाली एक लड़की को फेसबुक पर करीब डेढ़ माह पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। वह किसी यदु किंग वैभव उर्फ जय के नाम से थी। लड़की ने प्रोफाइल चेक की तो उसमें युवक की फोटो पुलिस की वर्दी में लगी हुई थी। इस पर लड़की ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। 

दोनों के बीच इसके बाद बातचीत शुरू हो गई। दोनों के बीच दोस्ती हुई तो एक-दूसरे को अपना नंबर भी दे दिया। बातों के सिलसिले के बीच ही युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। लड़की भी उसकी बातों में आ गई। बात बढ़ने लगी तो लड़की ने अपनी अश्लील फोटो भी उसको वॉट्सऐप पर भेज दी। इसके बाद युवक ने रुपए की डिमांड की। नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। 

इस पर लड़की ने घबराकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को रायपुर में तिल्दा के हथबंद कला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह कुछ नहीं करता है। उनसे सॉफ्टवेयर के जरिए एडिट कर अपनी फोटो को पुलिस वर्दी में लगाया था। यह भी पता चला है कि लड़की ने जब अपने घरवालों से शादी की बात की तो उन्होंने इनकार कर दिया था। इस पर लड़की ने भी आरोपी से बात करना बंद कर दिया। इसके चलते आरोपी नाराज हो गया और ब्लैकमेल कर धमकी देने लगा। इसकी जानकारी लड़की ने परिजन को दी तो वह थाने पहुंचे।
छत्तीसगढ़ - फर्जी फेसबुक आई डी पर पुलिस की वर्दी वाली फोटो डाल कर युवती को फंसाया , फिर अश्लील तश्वीर मँगा कर करने लगा ब्लैकमेल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH