अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर , हादसे में माता पिता और बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर , हादसे में माता पिता और बेटी की मौत
बाराबंकी 30 जनवरी 2022 - उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां माता-पिता के साथ जा रही बेटी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. जहां माता-पिता के साथ बेटी ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा पुल स्थित NH-28 पर हुआ. हादसे की खबर के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया. यूपी के बाराबंकी में अयोध्या NH-28 हाइवे पर बाइक सवार दंपत्ति जा रहे थे. उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. यह घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा ओवरब्रिज के पास की है. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति व नौ साल की बच्ची की मौत हो गई।

लखनऊ बाजार खाला थाना क्षेत्र के मोतीझील स्थित मंदिर में चंद्र प्रकाश मिश्रा पुजारी हैं. उनका परिवार यहां जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम जरौली में रहता है. उनका बेटा 40 वर्षीय प्रेमचंद्र, 38 वर्षीय पत्नी मिथलेश व 9 साल की बेटी अंशिका शनिवार की शाम घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे. प्रेमचन्द्र की ससुराल जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के भयारा में है. बाइक से निकले प्रेमचंद रास्ते में ही थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. एसओ अभिषेक त्रिपाठी के अनुसार, शाम को सूचना मिली कि एक बाइक सवार को बघौरा के ओवरब्रिज से पहले किसी वाहन ने टक्कर मार दी है. इस पर वह वहां पर पहुंचे और रोड पर घायल पड़े तीनों लोगों को एंबुलेंस से तुरंत जिला अस्पताल के लिए भेजा. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. माता पिता व बेटी की हादसे में मौत की सूचनी गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH