छत्तीसगढ़ - ज्वेलर्स से लूट , दो अज्ञात बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम , चारो तरफ हुई नाकेबंदी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ज्वेलर्स से लूट , दो अज्ञात बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम , चारो तरफ हुई नाकेबंदी
बिलासपुर 30 जनवरी 2022 - बिलासपुर शहर में एक ज्वेलर्स लूट के शिकार हो गया , बाइक सवार लुटेरे गहनों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पुलिस नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश कर रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक गोंड़ पारा साईं मन्दिर के पास रहने वाले गोकुल सोनी का चिंगराज पारा अमरैया चौक सरकण्डा में ज्वेलर्स का दुकान हैं। 29 जनवरी की शाम लगभग 07 बजे गोकुल सोनी के बेटे विक्की सोनी व विनोद सोनी रोज की तरह दुकान के सारे जेवर समेटने के बाद दुकान बंद कर के  अलग अलग स्कूटी में घर जा रहे थे। 

रोज की तरह विक्की सोनी  सामने स्कूटी में जेवर से भरा बैग लेकर आगे और विनोद सोनी पीछे था। जब वे चिंगराज पारा से रपटा पुल पार कर शनिचरी की ओर आ रहे थे जैसे ही वो रपटा पुल पार कर रपटा चौक पहुँचे थे की एक तेज रफ्तार कार को देख कर अपनी स्कूटी रोक कर सड़क के किनारे खड़े हो गए। 

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक इसी दौरान दोनो भाईयो के पीछे आ रहे एक बाइक में सवार दो युवकों में से एक युवक बाईक से नीचे उतरा और उसने विक्की सोनी के पास रखे हुए बैग को छीन लिया और बाइक में बैठ कर दोनो युवक हटरी चौक की तरफ फरार हो गए। ज्वेलर्स के अनुसार बैग लूटने वाले ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। जानकारी लगने के साथ ही कोतवाली के अलावा साईबर व अन्य थानों की टीम घटना स्थल पहुँची और चारो तरफ घेराबन्दी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH