सोमवार को सुबह से लेकर देर रात तक जारी रहा प्रदेश में कोरोना का कहर , पढ़े कल दिन भर का कोरोना अपडेट ,,
छत्तीसगढ़ , 30-06-2020 1:03:00 PM
रायपुर 30 जून 2020 - प्रदेश मे सोमवार देर रात तक 101 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। सबसे पहले दोपहर में 27 नये मरीज प्रदेश में मिले थे, शाम 6 बजे तक उनमें 42 और नये मरीज जुड़े और देर रात 34 नये मरीजों के साथ प्रदेश में एक ही दिन में मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया।
सोमवार को ही स्वस्थ्य होने के बाद 82 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया।
प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2795 हो गयी है। वहीं अलग अलग जिलों के हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की संख्या अब 632 रह गयी है।
प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा दुर्ग में 30 नये कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं जशपुर से 25 , रायपुर से 10, बलौदाबाजार से 08, गरियाबंद से 06, राजनांदगांव से 05, महासमुंद से 03 , रायगढ़ से 03 , बेमेतरा से 03 दंतेवाड़ा से 02 और सुकमा से 02 व कबीरधाम, कोरबा, नारायणपुर, जांजगीर और बालोद से 1-1 नये मरीज मिले है ।














