लव , सैक्स और धोखा फिर ब्लैकमेल , युवती ने फेसबुक फ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लव , सैक्स और धोखा फिर ब्लैकमेल , युवती ने फेसबुक फ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप
वाराणसी 28 जनवरी 2022 - वाराणसी में लव - सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। बीएचयू के पास स्थित लंका थाना क्षेत्र की युवती ने फेसबुक पर दोस्त बने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने कहा कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद बातें शुरू हुई जो कुछ दिनों में प्यार में बदल गई। युवक ने युवती को झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती लंका थाने पहुंची और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और युवक को भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। युवक आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊं चुंगी राजघाट का रहने वाला है। युवक को अदालत में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले ही फेसबुक पर रितेश पांडेय ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद मैसेंजर से चैटिंग शुरू हो गई और इसी दौरान एक दूसरे का नंबर आदान प्रदान हो गया।

कुछ ही दिनों के बाद शहर में ही मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद आरोपित रितेश ने युवती को झांसा देकर उसके साथ शारिरिक संबंध बना लिया। युवक ने इसका वीडियो भी बना लिया और फिर बार बार शारिरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। युवती के मना करने पर अश्लील वीडियो को उसके मोबाइल पर भेज कर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

लंका थाना प्रभारी वेद प्रकाश राय ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती का मेडिकल मुआयना कराया गया। सर्विलांस की मदद से पुलिस में आरोपित का मोबाइल नंबर ट्रेस किया। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया है जिससे युवती को अश्लील वीडियो भेजने के अलावा कॉल किया जाता था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH