फोरलेन में दर्दनाक सड़क हादसा , तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो सगी बहनों को रौंदा , दोनो की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फोरलेन में दर्दनाक सड़क हादसा , तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो सगी बहनों को रौंदा , दोनो की मौके पर ही मौत
गोरखपुर 28 जनवरी 2022 - गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के फोरलेन पर गुरुवार की सुबह दस बजे टेलर से कुचलकर बाइक सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक चला रहे भाई को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि भाई गर्भवती बड़ी बहन का इलाज कराने के लिए गोरखपुर आ रहा था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक समेत टेलर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान संतकबीर नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी रणजीत सिंह की बेटियां अनन्या उर्फ ज्योति (25) और अनुष्कमा (20) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, अनन्या तीन महीने की गर्भवती थी, उसे गोरखपुर में एक डॉक्टर को दिखाना था और छोटी बहन को भी शहर में काम था।

रणजीत सिंह का बेटा आकाश सिंह अपनी बहनों को बाइक से लेकर गोरखपुर के लिए निकला था। अभी वह सहजनवां थाना चौराहे पर पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार टेलर ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बहनें झटककर बाइक से नीचे आ गई और पीछे का पहिया दोनों के ऊपर चढ़ गया।

हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आकाश मामूली रूप से घायल हुआ है। उसका मलहम पट्टी कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के भीड़ की वजह से चालक टेलर लेकर भाग नहीं पाया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सहजनवां प्रभारी निरीक्षक अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि सड़क हादसे में सगी दो बहनों की मौत हुई है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम भिजवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH