दोपहर में हुई युवती की सगाई और रात में प्रेमी ने कर दी युवती की हत्या

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दोपहर में हुई युवती की सगाई  और रात में प्रेमी ने कर दी युवती की हत्या
उमरिया 27 जनवरी 2022 - 26 जनवरी की दोपहर चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी निवासी जनक लली पिता छोटेलाल रघुवंशी की सगाई हुई और रात 11:00 बजे उसके प्रेमी ने खेत में बुलाकर उसकी हत्या कर दी। 20 वर्षीय युवती की लाश खेत में पाई गई है।

इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी प्रमोद सिन्हा भी मौके पर पहुंच गए। चंदिया थाने की पुलिस सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने इस मामले में संदेही ही आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोपित का नाम अनूप सोनी बताया जा रहा है।

बताया गया है कि युवती की सगाई का कार्यक्रम 26 जनवरी की दोपहर में शुरू हुआ था। यह कार्यक्रम शाम पांच बजे तक चलता रहा। इस कार्यक्रम में गांव भर के लोग शामिल हुए थे और खूब धूमधाम से सगाई का आयोजन किया गया था। रात में जब सब सो गए इसके बाद युवती 11 बजे के आसपास घर से बाहर निकल गई और उसके बाद किसी को वह जीवित अवस्था में नजर नहीं आई। पुलिस का अनुमान है कि रात 11 बजे के आसपास ही युवती की हत्या हुई होगी। यानी सगाई की रस्म के महज 6 घंटे बाद युवती की हत्या हो गई।

आधी रात को जनकलली की मां की नींद खुली तो उसने देखा जनक लली का बिस्तर खाली था। जनकलली की मां ने आसपास उसे तलाशा लेकिन वह कहीं नजर नहीं आई। इसके बाद जनकलली की मां ने घर के लोगों को जगाया और बताया कि जनकलली घर पर नहीं है। आधी रात को घर में जाग हो गई और जनकलली की तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन जनक लली का कहीं पता नहीं चला। रात भर तलाश के बाद सुबह जनक लली की लाश खेत में पाई गई।

पुलिस का अनुमान है कि जनकलली का अनूप सोनी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और यही कारण है कि जनकलली अनूप सोनी के बुलाने पर रात को चुपचाप घर से बाहर निकल गई। बताया जा रहा है कि अनूप सोनी ने जनक लली को फोन करके घर से बाहर बुलाया था। दोनों खेत में मिले और वही अनूप सोनी ने जनकलली की गला घोट कर हत्या कर दी। जनकलली की हत्या करने के लिए रस्सी का उपयोग किया गया था। घटनास्थल पर ही वह रस्सी भी पाई गई है जिससे जनकलली का गला घोटा गया है।

पुलिस ने आरोपित अनूप सोनी को हिरासत में ले लिया है। पहले तो अनूप सोनी इस तरह से प्रदर्शन कर रहा था जैसे उसे घटना की कोई जानकारी ही ना हो लेकिन जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती की तो वह जवाब देने में असमर्थ हो गया। बताया गया है कि रात में अनूप सोनी द्वारा जनक लली को फोन किया गया था और यह कॉल डिटेल भी दोनों के फोन में मिली है। पुलिस इसी एंगल पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH