छत्तीसगढ़ - पूजा के दौरान पुरोहित ने जजमानों पर किया जानलेवा हमला , एक की हालत गंभीर , पुरोहित गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूजा के दौरान पुरोहित ने जजमानों पर किया जानलेवा हमला , एक की हालत गंभीर , पुरोहित गिरफ्तार
दुर्ग 25 जनवरी 2022 -  छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक पंडित ने अपने ही यजमानों पर हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक परिवार के 4 लोगों पर चापड़ (बड़े आकार के चाकू) से हमला कर दिया।

पंडित द्वारा किये गए हमले में चारों लहुलुहान हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला भिलाई-03 थाना क्षेत्र का है। दरअसल दादर के रहने वाले विष्णु साहू ने पंडित दीनू प्रसाद शर्मा (38) को घर में पूजा कराने के लिए बुलाया था जानकरी के मुताबिक विष्णू साहू ने पंडित दीनू शर्मा को घर को दोषमुक्त कराने के लिए पूजा करने के लिए बुलाया था। दोपहर के वक्त पूजा चल रही थी। सभी लोग बैठे हुए थे। इतने में पंडित दीनू शर्मा ने वहीं पर रखा चापड़ उठाया और विष्णु साहू पर हमला कर दिया। इससे वह वहीं गिर पड़ा।

घटना के बाद आस पास के लोग और परिजनों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मगर तब तक पुरोहित दीनू शर्मा भाग चुका था। वहीं विष्णु साहू की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही घायल जितेश , निर्मला और सुमन का भी इलाज किया गया। विष्णु की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद पंडित दीनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। लेकिन दीनू शर्मा ने अभी तक पुलिस को यह नहीं बताया है कि उसने आखिर हमला क्यों और किस वजह से किया था फिलहाल पुलिस पंडित दीनू शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH