बड़ा सड़क हादसा , रोडवेज बस खाई में गिरी , दो यात्रियों की मौके पर ही मौत और कई लोगो की हालात नाजुक

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , रोडवेज बस खाई में गिरी , दो यात्रियों की मौके पर ही मौत और कई लोगो की हालात नाजुक
बाराबंकी 25 जनवरी 2022 - उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी और इस हादसे में बस में सवार यात्री दब गए. यह हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ है. पुलिस के मुताबिक, रोडवेज बस में कुल 40 यात्री थे, जिनमें से 18 लोगों को जिला अस्‍पताल रेफर किया गया है. वहीं, इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है. हालांकि कई और यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह बस हादसा तेज रफ्तार में दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चलते हुआ है. हादसे की शिकार बस कैसरबाग डिपो की है, जो कि गोंडा से लखनऊ की तरफ जा रही थी. इस बीच बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के चौका घाट क्रॉसिंग के पास हादसे का शिकार हो गयी. वहीं, इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तत्‍काल मौके पर पहुंच गया. इस वक्‍त राहत और बचाव कार्य जारी है।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस के गहरी खाई में पलट जाने के बाद पुलिस तत्‍काल मौके पर पहुंच गयी थी, तो वहीं हादसे की खबर पाकर स्‍थानीय लोग भी दौड़ पड़े. इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इस दौरान कुछ पुलिस वाले खून से लथपथ लोगों को कपड़े से ढकते भी नजर आए।

इस दौरान एक यात्री ने कहा कि हम बलरामपुर से लखनऊ जा रहे थे इस बीच घाघरा नदी के पास चौका घाट क्रॉसिंग पर बस ड्राइवर ने दूसरे वाहन को ओवरटेक किया था. इसके बाद बस अनियंत्रित हो गयी. इसके बाद क्‍या हुआ हमें पता नहीं है. जब होश में आए तो बस खाई में थी. बस के कंडक्‍टर ने कहा कि बस में करीब 40 लोग सवार थे और अचानक यह हादसा हो गया. साथ ही बताया कि इस हादसे में ड्राइवर का भी हाथ टूट गया है।

वहीं, एएसपी (नॉर्थ) पी. सिंह ने कहा कि यह कैसरबाग डिपो की बस है, जो कि गोंडा से लखनऊ जा रही थी. इस दौरान चौका घाट क्रॉसिंग पर ओवरटेक करने के चक्‍कर में दूसरी बस से टकरा कर खाई में गिर गयी. इस हादसे में 24 लोगों को चोटें आयी हैं, जिनमें से दो की मौत हो गयी है. इस वक्‍त 18 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं, अन्‍य कुछ को मामूली चोटों के बाद फर्स्ट एड देकर घर भेज दिया है. बस को खाई से बाहर निकालने के लिए क्रेन का इंतजाम किया गया है।

18

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH