छत्तीसगढ़ - बेटा और नई नवेली बहू के स्वागत की तैयारियों में लगे थे परिजन तभी आई यह मनहूस खबर

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटा और नई नवेली बहू के स्वागत की तैयारियों में लगे थे परिजन तभी आई यह मनहूस खबर
बालोद 24 जनवरी 2022 - यहां के साहू परिवार में शादी की खुशियां महज चंद घंटों में ही मातम में बदल गईं। मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का है। लाटाबोड़ गांव से बेटे की बारात गई थी। परिजन बहू के स्वागत की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी दूल्हे की मौत की खबर आ गई। शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौटने के दौरान युवक के सीने में दर्द हुआ और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

मामले में एक और दुखद पहलू है। अगले ही दिन बहन की शादी थी। इस घटना के बाद पूरा परिवार और गांव सदमे में है। बताया जा रहा है कि बालोद-दुर्ग मार्ग पर ग्राम लाटाबोड़ निवासी बंशीलाल साहू के बेटे छगनलाल साहू की शादी थी। उसकी बारात धमतरी जिले के ग्राम कुर्रा में पदुमलाल साहू के घर गई थी। सारी रस्में धूमधाम से पूरी हुईं। शादी के बाद बहू को विदा कर सभी खुशी-खुशी घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक छगनलाल के सीने में दर्द होने लगा। 

इस पर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूल्हा छगन लाल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। चार बहनों में उसकी मझली बहन की भी रविवार को शादी थी। घर के सभी लोग नई बहू के साथ अगले दिन बारात के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई। बेटे की मौत के बाद नई दुल्हन के भविष्य को देखते हुए उसे ससुराल लाने की बजाए मायके वापस भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH