घोषणा के छः माह बाद बना नए जिले के लिए सेटअप , अधिकारी सहित 108 कर्मचारी संभांलेंगे नए जिले का काम , पढ़े पूरी खबर

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घोषणा के छः माह बाद बना नए जिले के लिए सेटअप , अधिकारी सहित 108 कर्मचारी संभांलेंगे नए जिले का काम , पढ़े पूरी खबर
रायगढ़ 24 जनवरी 2022 - छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले से अलग होकर बने नए जिले सारंगढ़ के परिसीमन को लेकर एक ओर जहां विरोध हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर जिले के लिए सेटअप की तैयारियां शुरु हो गई हैं। जिला प्रशासन ने नए जिले के लिए 108 पदों का सेटअप तैयार किया है। 

नए जिले के सेटअप में एक कलेक्टर , एक अपर कलेक्टर , एक संयुक्त कलेक्टर सहित चार डिप्टी कलेक्टर होंगे। अक्षीक्षक व अऩ्य पदों को मिलाकर 108 पदों का सेटअप तैयार किया गया है। जिला प्रशासन ने राज्य शासन को इसे अनुमोदन के लिए भेजा है। ऐसे में परिसीमन में किसी तरह का फेरबदल होगा इसकी कम संभावना है। 

हालांकि स्थानीय विधायक सहित सरिया बरमकेला और बिलाईगढ के लोगों को भी नए परिसीमन में फेरबदल की आस है। दरअसल बीते साल 15 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल ने सारंगढ़ को पृथक जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही नए जिले के बंटवारे को लेकर विरोध की स्थिति है। सरिया बरमकेला के लोगों ने सारंगढ जिले में नहीं जाने की मांग को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इधऱ बिलाईगढ के लोगों ने भी बंटवारे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दर्ज कराई है। 

इन सबके बीच नए जिले के लिए सेटअप की तैयारी शुरु हो गई है। जिला प्रशासन ने पूर्व में अनुमोदित नख्शे के आधार पर ही 108 अधिकारी कर्मचारियों का सेटअप तैयार किया है। नए सेटअप में जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के लिए सारंगढ को प्रस्तावित किया गया है। कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अधीक्षक सहित अधिकारी कर्मचारियों के वेतन पर 27 लाख 2 हजार 368 रुपए प्रस्तावित है। फिलहाल नए जिले में रायगढ़ जिले के अधिकारी कर्मचारियों को लेकर ही काम शुरु किया जाएगा। 

कलेक्टर का कहना है कि कलेक्टर या ओएसडी की ऩियुक्ति अब शासन स्तर पर होगी। इधर मामले में विधायक प्रकाश नायक का कहना है कि जिले के बंटवारे को लेकर सारंगढ बरमकेला सहित बिलाईगढ के लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिस पर शासन सुनवाई कर जल्द फैसला लेगा। विधायक का कहना है कि नये जिले के गठऩ में थोड़ी देरी तो होती है लेकिन शासन ने सेटअप तैयार कर लिया है। जल्द ही जिला अस्तित्व में आ जाएगा। 

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH