बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
रायपुर 25 जून 2026 - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 25 जून से 29 जून 2026 के बीच कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करने का फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह निर्णय निपनिया - भाटापारा सेक्शन में चल रहे अंडरब्रिज निर्माण कार्य के कारण लिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान रिलीविंग गर्डर डी लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
28 जून को रद्द रहने वाली ट्रेनें
रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
कोरबा–रायपुर पैसेंजर
25 और 28 जून को रद्द
रायपुर - गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
रायपुर - नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
26 और 29 जून को रद्द
गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर
इतवारी–रायपुर पैसेंजर
रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
















