नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी को फौजी पिता ने अदालत के बाहर मारी गोली , आरोपी की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 24-01-2022 1:43:19 AM
Anil Tamboli
नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी को फौजी पिता ने अदालत के बाहर मारी गोली , आरोपी की मौके पर ही मौत
गोरखपुर 23 जनवरी 2022 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की अदालत के द्वार के सामने बलात्कार के एक आरोपी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था और वह एक मामले के लिये अदालत में आया था. उन्होंने बताया कि घटना के बाद द्वार पर मौजूद दो सुरक्षा गार्डों और वाहन स्टैंड प्रबंधक ने हमलावर को दबोच लिया. इस घटना के बाद अधिवक्ताओं ने अदालत में घटना के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

बाद में अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और सुरक्षा में चूक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. कैंट पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दिलशाद हुसैन नामक व्यक्ति अपने वकील शंकर शरण शुक्ला के बुलावे पर अदालत के द्वार पर पहुंचा. वकील के पहुंचने से पहले ही भागवत निषाद नाम के एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दिलशाद के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सेवानिवृत्त सिपाही भागवत निषाद, पुत्र नंदलाल निषाद को हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि एक युवक की अदालत के द्वार पर गोली मारकर हत्या कर दी गई और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा. मृतक दिलशाद हुसैन गोरखपुर के बढलगंज के पटनाघाट तिराहा स्थित बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान भागवत निषाद के घर के सामने पंक्चर की दुकान चलाता था. भागवत गोरखपुर के बढ़लगंज क्षेत्र के महराजगंज गांव के रहने वाले हैं.

उन्होंने बताया कि 12 फरवरी 2020 को दिलशाद ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया था और इसके बाद 17 फरवरी को भागवत ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था. उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2021 को पुलिस ने हैदराबाद में दिलशाद को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को छुड़ाया. पुलिस ने दिलशाद को जेल भेज दिया था जो दो महीने पहले जमानत पर जेल से छूटा था।

इस बीच अखिल कुमार ने बताया कि इस बात की जांच कराई जाएगी कि सेवानिवृत्त सिपाही हथियार लेकर अदालत परिसर में कैसे घुसा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को हथियार के साथ पकड़ा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH