छत्तीसगढ़ - खरगोश ने दो साल में खाये एक से अधिक हजार बकरी , और चुराए हजारो भेड़ और बकरियां , पुलिस ने खरगोश को किया गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खरगोश ने दो साल में खाये एक से अधिक हजार बकरी , और चुराए हजारो भेड़ और बकरियां , पुलिस ने खरगोश को किया गिरफ्तार
दुर्ग 20 जनवरी 2022 -  दुर्ग पुलिस ने बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 32 भेड़ और बकरी बरामद हुई है। इन्हें कबीरधाम और दुर्ग जिले के पाटन से चोरी किया था। गिरोह के सरगना भगवान दास जोशी उर्फ खरगोश (23) ने बताया कि वह कई सालों से बकरी चोरी करने का काम करते आ रहा हैं। उन्होंने अब तक कई हजार भेड़ और बकरी चोरी कर उन्हें बेचा है। वह लोग हर दिन बकरा पार्टी करते थे और पिछले दो सालों में एक हजार से अधिक बकरा खा चुके हैं।

अंडा थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि ग्राम निकुम में से आए दिन बकरी चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर को अलर्ट किया। 17-18 जनवरी की दरमियानी रात जब पुलिस गश्त पर थी तो उन्हें जानकारी मिली कि पुरानी बस्ती निकुम से फिर कुछ लोगों ने 13 भेड़ व 01 बकरी को चोरी कर लिया है। 

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले आरोपी खरगोश अपने दो साथियों के साथ मिलकर बकरियों के बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग जिलों से बकरी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपी भिलाई नगर निवासी अरुण कुमार , भगवान दास जोशी उर्फ खरगोश और मोहम्मद इशाक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खरगोश सहित उसके साथी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में हजारों की संख्या में भेड़ बकरी चोरी कर बेचा। उस रकम से उन्होंने अरुण कुमार देशलहरे के नाम से स्कार्पियों खरीदा। इसके बाद इसी में चोरी की बकरी को लादकर उसकी तस्करी करते थे। लग्जरी वाहन से तस्करी होने के चलते पुलिस उन्हें पकड़ती भी नहीं थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से कुल 32 भेड़ बकरियां सहित स्कार्पियो वाहन बरामद किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH