CRPF के प्रधान आरक्षक ने सर्विस राइफल से गोली मार कर की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
CRPF के प्रधान आरक्षक ने सर्विस राइफल से गोली मार कर की खुदकुशी
नुआपड़ा 18 जनवरी 2022 - छत्‍तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा राज्‍य के नुआपड़ा जिले के कोमना थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरकोट CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) कैंप में पदस्थ 216 बटालियन के एक हवलदार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक हवलदार राम प्रताप (50) हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद थानाक्षेत्र के खारी सुरेरा गांव का रहने वाला था। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे की यह घटना बताई गई है।

जानकारी अनुसार रामप्रताप सोमवार सुबह कैंप के गार्ड रूम में ड्यूटी पर था। तभी उसने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना पाकर कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बताया गया है कि मृतक हवलदार दो अप्रैल 1991 को सेना में भर्ती हुए थे। विभिन्न स्थानों पर काम करते हुए वे 19 सितंबर 2018 को नुआपाड़ा जिला में पदस्थ हुए। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मृतक राम प्रताप की पत्नी का निधन दो वर्ष पहले हो गया। मृतक का एक बेटा संजीव कुमार (35 ) है।

घटना से बटालियन के अन्य जवान स्तब्ध हैं। राम प्रताप ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाने से पहले साथियों को कोई संकेत नहीं दिया। किसी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था। घटना के बाद से बटालियन में आंतरिक पूछताछ शुरू की गई है।

वहीं मृतक का शव पीएम के लिए भेजा गया है। पुत्र को खबर दी गई है। बता दें कि बटालियन ने हाल ही में नक्सल आपरेशन पर शानदार प्रदर्शन किया है। मृतक हवलदार राम प्रताप (50) हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद थानाक्षेत्र के खारी सुरेरा गांव का रहने वाला था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH