दो नगर निगमो में बने दो नए कन्टेन्टमेंट जोन , देखे आदेश की कॉपी ,,
छत्तीसगढ़ , 28-06-2020 11:18:28 PM
रायपुर 28 जून 2020 - रायपुर नगर निगम और बिरगांव नगर निगम के अंतर्गत एक - एक इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
संबंधित इलाकों में कोरोना मरीज की पहचान होने के बाद जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन की सीमाएं निर्धारित कर इलाकों को सील करवाया है।
कंटेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णत: बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर करेंगे साथ ही सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
- कन्टेन्टमेंट जोन इलाका -
01 - गोड़पारा मठपुरैना थाना टिकरापारा क्षेत्र में एक मरीज की पहचान हुई है। कंटेनमेंट जोन के पूर्व में सिमरन सिटी फेस-1 मार्ग, पश्चिम में बाड़ा गली यादव मोहल्ला, उत्तर में सांहदा देव चौक, दक्षिण में सिमरन सिटी फेस-5 शामिल है।
02 - शहीद नगर वार्ड क्रमांक 34 बिरगांव थाना उरला क्षेत्र में 1 मरीज की पहचान हुई है। कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत चंद्राकर के घर के पास वाली सड़क ,पश्चिम में संजय शर्मा के घर के पास वाली सड़क, उत्तर में देवांगन तर्पणी गेट के पास वाली सड़क, दक्षिण में शहीद नगर मदरसा वाली सड़क शामिल है ।














