कालाबाजारीयो के झाँसे में ना आये , छत्तीसगढ़ में नही लग रहा है लॉकडाउन , अधिक कीमत दे कर ना खरीदे समान

रायपुर , 11-01-2022 12:04:56 AM
Anil Tamboli
कालाबाजारीयो के झाँसे में ना आये , छत्तीसगढ़ में नही लग रहा है लॉकडाउन , अधिक कीमत दे कर ना खरीदे समान
रायपुर 10 जनवरी 2022 - राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रात 10 बजे से सुबह 06 तक नाइट कर्फ्यू की सख्ती देखने को मिल रही है। लकिन जो दिन का वक्त है वो दुकानदार ग्राहकों को लूटने में लगा रहे हैं। 

अचानक रायपुर की बस्तियों में गुटखे के सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड महंगे हो चुके हैं कई जगहों पर तो दुकानदार यहां तक कह रहे हैं कि सप्लाई ही नहीं है। 

रोजमर्रा की कई चीजों के दाम 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक बढ़ चुके हैं इन सबके पीछे की वजह है 

" लॉकडाउन " लगने की अफवाह हालांकि आधिकारिक तौर पर लॉकडाउन को लेकर कोई एलान सरकार या प्रशासन ने नहीं किया है। व्यापारियों के साथ बैठक के बाद 4 दिन पहले प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने स्पष्ट किया था कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाने जैसी कोई बात नहीं है। सभी कारखाने और व्यावसायिक काम-काज होते रहेंगे। उन्होंने लॉकडाउन के सवाल पर कह दिया था कि लॉकडाउन की चर्चा ही नहीं है, हम इस वक्त लॉकडाउन की स्थिति में नहीं हैं। 

इसके बावजूद बाजार में महंगाई आम आदमी को परेशान किए हुए है। बस्तियों का ये है हाल रायपुर के संजय नगर इलाके में किराने की दुकान चलाने वाले  ने बताया कि सबसे ज्यादा बिकने वाला गुटखे का पाउच नहीं मिल रहा। कुछ दुकानों पर इसे 10 से 15 रुपए बढ़ाकर बेचा जा रहा है, फुटकर में 5 रुपए का गुटखा अब 7 रुपए में बिक रहा है। 

बोरियाखुर्द में किराने की दुकान चलाने वाले ने बताया कि होलसेल में खाने के तेल के दाम बीते दो-तीन दिनों में अचानक बढ़ गए हैं जो तेल का टिन 02 हजार 20 रुपए में मिल रहा था, अब 21 सौ से 22 सौ के करीब मिल रहा है, होलसेल में ही रेट बढ़ गए हैं तो चिल्हर रेट पर इसका असर पड़ा है। 

वही संतोषी नगर इलाके के एक दुकानदार ने बताया कि गुड़ाखू (एक नशीला मंजन) भी मनमाने दाम पर बिक रहा है। इसका रेट भी बढ़ गया है। 07 रुपए में आने वाली छोटी डिबिया 15 से 20 रुपए में बेची जा रही है। 

आस पास के जिले धमतरी और महासमुंद में भी इसी तरह के हालत बने हुए हैं। हो रही कालाबाजारी की तैयारी होलसेल दुकानदारों का ग्रुप ऐसे मौके की तलाश में ही रहता है। लॉकडाउन की खबरों के बीच मार्केट से अचानक कुछ चीजों को गायब कर दिया जाता है। लोग जब मनमाने दाम पर खरीदने को राजी हों तो 5 रुपए की चीज 50 में बेची जाती है इस बार भी कुछ ऐसी की तैयारी में कारोबारी नजर आ रहे हैं।

सोर्स - HB

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH