छत्तीसगढ़ के इस जिले में बच्चों को भी लगी कोरोना की नजर , 08 दिनों में 151 बच्चेे हो चुके हैं संक्रमित

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में बच्चों को भी लगी कोरोना की नजर , 08 दिनों में 151 बच्चेे हो चुके हैं संक्रमित
बिलासपुर 10 जनवरी 2022 -  जिस तरह से आशंका जताई जा रही थी कि तीसरी लहर बच्चों के लिए संवेदनशील रहेगा, वहीं ये आशंका अब सच होने लगी है। अभी तक तीसरी लहर आई नहीं है और बच्चे संक्रमित होने भी लगे हैं। 01 जनवरी से 09 जनवरी तक शून्य से 14 साल तक के 151 बच्चे संक्रमित हो गए हैं। साफ है कि अब कोरोना छोटे बच्चों को अपनी जद में लेने लगा है और लगातार बच्चों के संक्रमित होने की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है।

मौजूदा स्थिति में 15 से 18 साल तक के किशोर व किशोरियों को तो कोरोना टीका लगने लगा है, जिसकी वजह से ये सुरक्षा के दायरे में आते जा रहे हैं। लेकिन, चिंता इस बात की है कि शून्य से 14 साल तक के बच्चे अभी भी कोरोना टीकाकरण के दायरे से बाहर हैं। इसी वजह से चिकित्सक व अन्य कोरोना विशेषज्ञों का कहना रहा है कि तीसरी लहर के दौरान बच्चे बड़ी संख्या में संक्रमित होंगे। वहीं अब इनकी बात सच होते हुए नजर आ रही है। क्योंकि जब से कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हुए हैं तब से बच्चों के संक्रमित होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

वह भी तेज रफ्तार से संक्रमित हो रहे हैं। इसे लेकर जारी आंकड़े भी साफ कर रहे हैं, क्योंकि 01 जनवरी से 09 जनवरी तक ही 151 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब बच्चों के संक्रमण के मामलों को देखते हुए भी स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बच्चों को सुरक्षित रखा जाए। साथ ही घर के सभी सदस्य का टीका करण पूरा कराएं ताकि संक्रमित होने की आशंका कम हो सके। इसी के माध्यम से बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखा जा सकता है। अन्यथा इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH