नशीली दवा खिला कर रिश्तेदार ने किया भाजपा नेत्री का रेप , अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नशीली दवा खिला कर रिश्तेदार ने किया भाजपा नेत्री का रेप , अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल
कानपुर 09 जनवरी 2022 - कानपुर में एक भाजपा नेत्री ने अपने एक रिश्तेदार पर अश्लील वीडियो बनाकर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है. पीड़ित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी है, जिसने रिश्तेदार पर नशीली दवा खिला कर रेप और ब्लैकमेल का आरोप लगाया है. अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कल्याणपुर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

भाजपा नेत्री ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि केशवपुरम में रहने वाले उनके दूर के रिश्तेदार का घर आना जाना लगा रहता था. पिछले दिनों रिश्तेदार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर देहात के अकबरपुर गई थीं. अचानक सिर में दर्द होने पर रिश्तेदार उन्हें आराम करने की बात कह कर पास के एक होटल में ले गया, जहां उसने दर्द की दवा के नाम पर उन्हें नशीली गोली दे दी. बेहोश होने पर रिश्तेदार ने उनके साथ रेप किया।

महिला का आरोप है कि रिश्तेदार ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. होश आने पर जब उन्होंने अपने अस्त व्यस्त कपड़े पाए, तब उसे आशंका हुई. भाजपा नेत्री ने आगे आरोप लगाया है कि रिश्तेदार ने उसे दोबारा फोन न करने की हिदायत दी. कुछ दिनों बाद रिश्तेदार आरोपी उनसे रुपए की मांग करने लगा।

विरोध करने पर रिश्तेदार ने उनकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी. बदनामी न हो इसलिए महिला ने रिश्तेदार को लगभग ढाई लाख रुपए भी दिए. आरोपी भाजपा नेत्री की बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है, जिसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी ने भाजपा नेत्री के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।

थाना प्राभारी के अनुसार, भाजपा नेत्री का आरोप है कि रिश्तेदार ने उनकी दोनों बेटियों पर तेजाब डालने की धमकी भी दी है. इससे तंग होकर उन्होंने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी. जिसका मुकदमा 14 दिसंबर को दर्ज हुआ. लगातार मिल रही धमकियों के बाद मामला प्रकाश में आया. कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH