छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , सभी निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी , ऑनलाईन होगी पढ़ाई

रायपुर , 05-01-2022 11:31:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , सभी निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी , ऑनलाईन होगी पढ़ाई
रायपुर 05 जनवरी 2022 -  कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी रायपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. राजधानी के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. पहली से 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद करने का आदेश जारी किया गया हैं. जिसके बाद अब प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है कि प्राइवेट स्कूलों का संचालन अब ऑनलाइन किया जाएगा।

इस मामले में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार का आदेश था कि जिन जिलों में संक्रमण की दर 4 प्रतिशत से ज्यादा है उस क्षेत्र के स्कूलों को बंद कर दिया जाए. जिसके बाद हमने निर्णय लिया कि जिन जिलों में संक्रमण की स्थिति खतरनाक होती जा रही है, वहां पर स्कूल बंद किए जाएंगे और ऑनलाइन क्लासेज चालू कर दी जाएंगी।

अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने आगे कहा कि सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया हैं कि जहां संक्रमण की रफ्तार बढ़ती हुई नजर आए, वहां निर्णय लेकर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाए. जब तक स्थिति खतरनाक रहेगी तब तक ऑनलाइन क्लासेस चालू रहेगी. लेकिन हमारी मांग है कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन हो. यदि ऐसा नहीं भी होगा, तो वैक्सीनेशन के लिए स्कूलों को खोला जाये।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH