पामगढ़ एस डी एम ने हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण , हॉस्पिटल को देख कर कही यह बात ,,
छत्तीसगढ़ , 28-06-2020 6:30:35 PM
पामगढ़ ( छत्तीसगढ़ ) 28 जून 2020 - जिले में लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देश पर पामगढ़ एस डी एम अनुपम तिवारी ने स्वर्गीय बहोरिक लाल सूर्यवंशी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान एस डी एम अनुपम तिवारी ने अस्पताल के सभी वार्डो का ड्रेसिंग रूम, डिलीवरी रूम, मेडिसिन स्टोर रूम जन औषधि भंडार, स्थापना पैथोलॉजी , एन आर सी , किचन सहित पूरे हॉस्पिटल परिषर का बारीकी से निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान एस डी एम ने सभी ब्यवस्था को लेकर संतोष जताया ,
एस डी एम अनुपम तिवारी ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सौरभ यादव को आवश्यक निर्देश देते हुए निरीक्षण में अस्पताल परिषर की साफ सफाई की तारीफ की , औचक निरीक्षण के दौरान सभी हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित पाये गए।
एस डी एम ने बताया की कोरोना के संक्रमण को कम करने और रोकने के लिए पामगढ़ ब्लॉक के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण तहसीलदार द्वारा कराया जयेगा ।














