BIG BREAKING - छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत बिगड़ी , हुए होम आइसोलेट
सरगुजा , 03-01-2022 1:10:29 AM
अम्बिकापुर 02 जनवरी 2022 - छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मंत्री सिंहदेव को सर्दी खांसी की शिकायत होने पर कोरोना जांच भी कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट आज देर शाम तक आ जाएगी।
फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का उपचार चल रहा है। कोरोना की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अपने निजी निवास " तपस्या " में होम आइसोलेट हो गए हैं।


















