छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरो में लगा था हिडन कैमरा , हॉस्टल संचालक मोबाईल से देखता था लड़कियों की एक्टिविटी

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरो में लगा था हिडन कैमरा , हॉस्टल संचालक मोबाईल से देखता था लड़कियों की एक्टिविटी
दुर्ग 30 दिसम्बर 2021 - दुर्ग जिले के भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में संचालक ने खुफिया सीसीटीवी लगा कर रखा था। वहां रह रही लड़कियों को जैसे ही इस बात का पता चला तो बवाल खड़ा हो गया हॉस्टल के संचालक को भिलाई स्टील प्लांट का एक कर्मचारी बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक हॉस्टल संचालक में मामले को दबाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़कियां नहीं मानी और सीधे पुलिस स्टेशन पहुँच गई। पुलिस ने हॉस्टल संचालक फगन लाल पवार के खिलाफ धारा 354 , 66 ई के तहत मामला दर्ज किया है। 

अब तक मिली सूचना के मुताबिक, सेक्टर 5 निवासी फगन लाल पवार भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है। उसका आशीष नगर में भी एक मकान है, जिसमें वह गर्ल्स हॉस्टल संचालित करता है। गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में उसने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इससे वह अपने ऑफिस में बैठ कर या मोबाइल पर कभी भी कमरे में लड़कियों की एक्टिविटी को देखा करता था। उसके हॉस्टल में एक महीने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली 5 छात्राएं रहने आई थीं।

सोमवार को लड़कियों को शक हुआ कि उनके कमरे में खुफिया कैमरे लगे हैं। तब उन्होंने पूरे कमरे की जांच की तो पता चला कि उनके कमरे में खुफिया कैमरे लगे हैं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़कियों ने संचालक को खूब खरीखोटी सुनाई और उससे डीबीआर मांगा। जब उसने डीबीआर नहीं दिया तो लड़कियों ने इसकी शिकायत बुधवार को नेवई थाने में दर्ज कराई। 

जिसके बाद नेवई पुलिस ने मामले की तफ्तीश करने के बाद बीएसपी कर्मी फगन लाल पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। वहां तलाशी लेने के बाद पुलिस ने लड़कियों के कमरों से सीसीटीवी कैमरे और उनका डीबीआर जब्त किया। डीवीआर में पुलिस को 11 दिन का स्टोरेज मिला है जिसकी जांच की जा रही है फिलहाल आरोपी फगन लाल पवार से पूछताछ जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH