हॉस्पिटल में कोरोना संदिग्ध महिला से दुष्कर्म का प्रयाश , हॉस्पिटल का एक स्टाफ गिरफ्तार ,,
छत्तीसगढ़ , 28-06-2020 3:54:01 PM
कोरबा 28 जून 2020 - क्वॉरंटाइन सेंटर से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई गई कोरोना संदिग्ध महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ओडिशा से कोरबा लौटी महिला अपने 2 बच्चों के साथ कटघोरा विकासखंड के क्वॉरंटाइन सेंटर में रह रही थी। महिला को सेंटर में रहते हुए 11 दिन बीत चुके थे, 26 जून की रात को महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया।
महिला का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है।
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुई महिला ने वार्ड ब्वाय से गर्म पानी मांगा तब वह महिला को रूम में आने की बात कहने लगा, जिसके बाद वह महिला को बच्चों को जल्दी सुला देने के लिए कहने लगा। रात्रि करीब 11बजे वार्ड बॉय शुभम गोस्वामी इंजेक्शन लेकर महिला के वार्ड में प्रवेश किया, महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद उससे छेड़छाड़ करने लगा। जिस पर महिला ने बाहर बैठे सुरक्षा कर्मियों को आवाज लगाई जिसके बाद वार्ड बॉय मौके से फरार हो गया।
महिला द्वारा इसकी शिकायत रामपुर चौकी में की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रामपुर चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक सुभम गोस्वामी जिला अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता है, जो कि रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पोड़ीबाहर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।














