कम्बल बेचने की आड़ में उड़ीसा से छत्तीसगढ़ आ कर करते थे यह काम , पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़ , 28-12-2021 11:23:04 PM
Anil Tamboli
कम्बल बेचने की आड़ में उड़ीसा से छत्तीसगढ़ आ कर करते थे यह काम , पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायगढ़ 28 दिसम्बर 2021 - पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर डोंगरीपाली पुलिस को अवैध गांजा तस्करी की कार्यवाही में दोहरी सफलता हाथ लगी है । थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेंद्र एसैया एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर बरमकेला मेन रोड बिरनीपाली बॉर्डर गेट के पास तथा डूमरपाली धान मंडी बैरियर के पास तीन तस्करों को पकड़ा गया है जिनसे क्रमश: 28 किलो एवं 22 किलो गांजा कीमती ₹5,00,000 एवं स्कूटी सुजुकी एक्सेस बिना नंबर एवं काला रंग का बिना नंबर बजाज पल्सर बाइक की जब्ती की गई है, तीन आरोपियों पर दो एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेंद्र एसैया को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से गांजा लेकर दो दुपहिया वाहन में उत्तर प्रदेश की ओर जाने के लिए तस्कर निकले हैं जिनके द्वारा मुख्य मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है । सूचना से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टी.आई जितेन्द्र एसैया सोहेला बरमकेला मेन रोड पर बिरनीपाली बॉर्डर गेट के पास हमराह स्टाफ आरक्षक जगजीवन जोल्हे एवं भीमसेन भोई के साथ रवाना होकर नाकेबंदी किया गया जिनके द्वारा सुबह करीब 11:25 बजे बिना नंबर काला रंग बजाज पल्सर बाइक में ओडिसा की ओर से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोक कर चेक किया गया पूछताछ पर वे अपना नाम बृजेंद्र कुमार अहिरवार पिता जीवन लाल अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी श्रीनगर थाना प्रेमनगर जिला झांसी उत्तर प्रदेश एवं मनोज कुमार अहिरवार पिता मोबालाल उम्र 26 वर्ष अहिरवार निवासी गणेश नगर थाना प्रेमनगर जिला झांसी उत्तर प्रदेश बताए जो अपने सीट को बैगनुमा बनाकर रखे थे तथा सीट के नीचे एक बाक्स बना था जिसके अंदर गांजा रखा हुआ था, पुलिस टीम द्वारा विधिवत दोनों आरोपियों से 28 किलो गांजा कीमती ₹2,80,000 एवं बिना नंबर काला रंग का बजाज पल्सर कीमती ₹90,000 का जप्त किया गया है, पूछताछ में आरोपीगण पहले कंबल बेचने वाले बताये जो अपने पास रखा हुआ कंबल बिक्री कर लौटना बता रहे थे किन्तु उनकी चालाकी पुलिस टीम के पास काम नहीं आयी, दोनों आरोपियों को मय गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन समेत थाना लाया गया । 

वहीं मुखबिर सूचना पर गांजा तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करने थाने से सहायक उप निरीक्षक रामकुमार के साथ आरक्षक गजानंद पटेल एवं विशाल यादव द्वारा डूमरपाली धान मंडी बैरियर के पास नाकेबंदी किया जा रहा था, जिनके द्वारा दोपहर करीब 1:25 बजे बिना नंबर ग्रे रंग की स्कूटी एक्सेस सुजुकी 125 में उड़ीसा की ओर से आ रहे युवक को संदेह पर रोक कर चेक किया गया जिसके स्कूटी के सीट के अंदर बने बॉक्स में आरोपी द्वारा 22 किलो गांजा छिपाकर लाया जा रहा था । आरोपी से पूछताछ में अपना नाम सोनू अहिरवार पिता सालिक राम अहिरवार उम्र 27 वर्ष निवासी गांधी गंज मऊरानीपुर थाना मऊरानीपुर जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) का होना बताया आरोपी से 22 किलो गांजा कीमती ₹2,20,000 एवं एक बिना नंबर सुजुकी एक्सेस 125 कीमती ₹70,000 की जब्ती की गई है । आरोपियों द्वारा ओडिया के सोनपुर से गांजा लेकर झांसी ले जाना बताया गया है । इस प्रकार डोंगरीपाली पुलिस द्वारा आज तीन आरोपियों से कुल 50 किलोग्राम गांजा तथा दो दुपहिया वाहन जुमला ₹6,60,000 की जब्ती कर आरोपियों पर अपराध क्रमांक 75,76/2021 धारा 20 NDPS Act के तहत कार्यवाही की गई है।

थाना प्रभारी डोंगरीपाली टीआई जितेंद्र एसैया बताएं कि उन्हें कुछ दिनों से इस प्रकार की सूचना प्राप्त हो रही थी कि तस्कर फेरी वालों की आड़ में गांजे की तस्करी में लगे हैं जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना एवं साइबर सेल के स्टाफ व अपने सक्रिय मुखबिरों को लगाया गया था, थाना प्रभारी द्वारा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह का भी विशेष सहयोग कार्यवाही में होना बताया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH