छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर , कार ने पैदल जा रहे लोगों को कुचला , तीन लोगों की मौके पर ही मौत

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर , कार ने पैदल जा रहे लोगों को कुचला , तीन लोगों की मौके पर ही मौत
बिलासपुर 26 दिसम्बर 2021 -  बिलासपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में UP के तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए CIMS में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। 

घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। TI फैजुल शाह को शनिवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि सिरगिट्‌टी के अभिलाषा परिसर में तेज रफ्तार कार ने कुछ युवकों को टक्कर मार दी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान चार युवक मौके पर खून से लथपथ पड़े थे। वहीं कार भी सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। दो युवक कार के पहिए के नीचे बदहवास पड़े थे और उनकी मौत हो गई थी। एक की इलाज के दौरान हुई मौत इधर, पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को CIMS में भर्ती कराया गया है। 

सभी युवक उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे और यहां वाहन चलाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार घटना अभिलाषा परिसर के अंदर की है। तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे चार युवकों को रौंद दिया था। इस हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी थी। आरोपी चालक व उसके साथी क्षतिग्रस्त कार को और गंभीर रूप से घायल युवकों को छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने कार CG 10 AC 8777 के मालिक की जानकारी निकाल उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

हादसे में उत्तरप्रदेश के खरखा जिले के रहने वाले बीरेश कुमार सिंह (45), मनोज कुमार सिंह (35) और रमेश (35) की मौत हुई है। रमेश मथुरा जिले का रहने वाला था। वहीं सुमित सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सुमित सिंह घटना में मारे गए मनोज सिंह का भाई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH