राजधानी रायपुर में महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी ,
छत्तीसगढ़ , 28-06-2020 4:42:23 AM
रायपुर 27 जून 2020 - राजधानी रायपुर में एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी होने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
मामला नया रायपुर सेक्टर 29 का है, जहां रहने वाली एक महिला शनिवार को अपने डेढ़ के बच्चे के साथ फांसी पर झूल गई।
अभी महिला की खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं की है। फिलहाल जांच जारी है।














