इस जिले का ऑटो चालक निकला कोरोना पाजेटिव , अब सवारियों की ,,
छत्तीसगढ़ , 28-06-2020 3:35:59 AM
रायगढ़ 27 जून 2020 - रायगढ़ जिले में आज 4 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जानकारी के मुताबिक सभी कोरोना संक्रमित सोनू मुड़ा और सारंगढ़ इलाके से है. जिसमे 1 ऑटो चालक भी शामिल है. जिसकी पुष्टि CMHO ने की है.
बता दें कि आज प्रदेश में 57 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. जिसमे राजनांदगांव से 21 , बलरामपुर से 10, जांजगीर से 7, दुर्ग से 5, रायगढ़ से 4, महासमुंद से 03 व बलौदाबाजार से 03 , रायपुर से 2 और बिलासपुर 01 , कवर्धा से 01 , मरीज शामिल है. वहीँ 52 मरीजस्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बता दें कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 652 पहुंच चुकी














