कोरोना संक्रमितों के बढ़े आंकड़े , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ताजा मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 28-06-2020 2:28:01 AM
रायपुर 27 जून 2020 - कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नया मेडिकल बुलेटिन जारी किया है ।
जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक आज प्रदेश में 57 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. जिसमे राजनांदगांव से 21 , बलरामपुर से 10, जांजगीर से 07, दुर्ग से 05, रायगढ़ से 04, महासमुंद से 03 बलौदाबाजार से 03 , रायपुर से 02 और बिलासपुर से 01 , कवर्धा से 01 मरीज शामिल है ।
वही 52 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किये गए है ।
अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 652 पहुंच चुकी है.














