छत्तीसगढ़ - क्रिश्चियन कब्रिस्तान में दो अज्ञात कब्र मिलने से मची सनसनी , पुलिस की जाँच में पता चला की दोनों कब्र तो

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - क्रिश्चियन कब्रिस्तान में दो अज्ञात कब्र मिलने से मची सनसनी , पुलिस की जाँच में पता चला की दोनों कब्र तो
बिलासपुर 18 दिसम्बर 2021 -  तखतपुर के क्रिश्चियन कब्रिस्तान में दो अनजान कब्र मिलने से सनसनी फैल गई, जिन्हें हाल में ही बनाया गया था। वहीं, यह चर्चा का भी विषय बन गया। क्रिश्चियन समाज के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। फिर पूछताछ में पता चला कि वे दो पालतू कुत्तों मिक्कू और गुनु के शव हैं, जिन्हें उनके मालिक आजादद्वारा निवासी परिवार ने ताबूत में रखकर दफन कराया था। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

तखतपुर समाज के मसीह समाज प्रतिनिधि ने सुबह बताया कि हाल में किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। गुरुवार को मिशन कंपाउंड निवासी पूर्व पशु चिकित्सक राबिन मशीन का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए गुरुवार की दोपहर दो बजे समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंचे।

वहां दो कब्र बनी मिली। समाज के लोगों ने इसकी जानकारी ली तो पता चला कि पिछले दिनों में मसीह समाज में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। इसके बाद समाज के सभी पास्टर से जानकारी ली गई। पास्टर ने बताया कि उन्होंने क्रिश्चियन कब्रिस्तान में किसी का अंतिम संस्कार नहीं कराया है। समाज के लोगों ने किसी भी सामाजिक व्यक्ति का अंतिम संस्कार क्रिश्चियन कब्रिस्तान में हाल ही में नहीं किया है।

इसके बाद क्रिश्चियन कब्रिस्तान में बनी दो कब्र रहस्य का कारण बन गई। समाज के संयुक्त डिसाइफर्ड मसीह समाज के अध्यक्ष एम प्रसाद ने इसकी जानकारी तखतपुर थाने में दी। तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मसीह समाज द्वारा क्रिश्चियन समाज के कब्रिस्तान में दो कब्र देखे जाने की शिकायत की है।

इस पर आसपास के गांव में मसीही समाज के लोगों से पूछताछ की गई। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी लिए गए। जांच के लिए कब्र खोदने की भी तैयारी थी। पर पूछताछ में ही पता चल गया कि दोनों कब्र में कुत्तों को दफन किया गया है। इन्हें उनके मालिक ने ऐसा किया था जो उनसे बहुत प्यार करता था। कुत्तों की मौत होने पर बाकायदा ताबूत बनवाकर उन्हें दफन करने का पता चला।

मनोज लिंकन और मार्शल लिंकन ने अपने घर में करीब सात वर्षों से दो कुत्तों को पालकर रखा हुआ था। अचानक दोनों की एक साथ मृत्यु हो गई, दोनों परिवारिक सदस्य की तरह थे, जिसके चलते उन्होंने दोनों को कब्रिस्तान में ताबूत बनाकर दफन किया गया था। स्वजनों का कहना है कि यदि क्रिश्चियन समाज को आपत्ति है तो दोनों को निकालकर कहीं और दफन कर देंगे। दोनों से बहुत लगाव था उनकेेेे जाने के बाद परिवार में भी किसी सदस्य की तरह कमी महसूस हो रही है।

समाज के प्रमुख मेंजी प्रसाद ने कहा कि प्रभु वाटिका इंसानों के‌ लिए है। इसलिए लिंकन परिवार के सदस्यों को यार्ड के बाहर कहीं और दफनाने का सुझाव दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH