इस बात को लेकर शिवसेना करेगा चक्काजाम , शिवसेना ने दी प्रसासन को अंतिम चेतावनी ,,
छत्तीसगढ़ , 28-06-2020 2:15:16 AM
सक्ती ( छत्तीसगढ़ ) 27 जून 2020 - शिवसेना ब्लाक सक्ती इकाई द्वारा ठा ओंकार सिंह गहलोत जिला अध्यक्ष शिवसेना जांजगीर चांपा के नेतृत्व में दिनांक 22 नवंबर 2019 को सक्ती विकासखंड में महाधरना जन आंदोलन किया गया था जिसमें माननीय अनुविभागीय अधिकारी महोदय (रा.) सक्ती, माननीय जिलाधीश महोदय , माननीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत जांजगीर चांपा अधिकांश ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर निराकरण संबंधी ज्ञापन सौंपा गया था। उसके बाद भी दिनांक 26 दिसंबर 2019 को दुबारा फिर से जिला पंचायत जांजगीर को आवेदन सौंपा गया था।
लेकिन आज पर्यंत तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिला है। जिसमें ग्राम पंचायत टेमर, परसदा खुर्द, छोटे पलाड़ी,बड़ेपलाड़ी शामिल हैं। इतने दिनों तक शौचालय की प्रोत्साहन राशि नही मिलने पर हितग्राहियों में रोष व्याप्त है।
हम सरकार को संदेश देना चाहते हैं अब पानी सिर से ऊपर हो चुका अगर जरूरत पड़ी तो अपने हक को पाने के लिए चक्काजाम भी करेंगे। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। बहुत देख लिए और सह भी लिए अब बर्दाश्त नहीं होगा। शराब की भट्ठी खुल गई , उसके लिए समय है लेकिन गरीब, मजदूरों के समस्या को निराकरण करने के लिए समय नहीं है।
हम शौचालय बनाने के लिए में कर्ज में डूब चुके हैं। शौचालय की प्रोत्साहन राशि के प्रलोभन में पड़ कर आज हम हितग्राही खुद को लाचार , बेबस समझ रहे हैं।














